Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बरसोत में नौ प्रवासी मजदूर एवं बद्री प्रसाद के नवनिर्मित मकान में रह रहे रेड जोन क्वारेंटाइन में 11 प्रवासी मजदूरों को एएनएम विभा कुमारी के द्वारा स्क्रीनिंग की गई। क्वारेंटाइन में रह रहे प्रवासी मजदूरों की स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को 15 जून तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया।

इस बाबत एएनएम विभा कुमारी ने स्थानीय मुखिया सीता देवी के साथ मंत्रणा कर उनके देख रेख में रहने का सलाह दी। इस बावत मुखिया सीता देवी के अनुसार उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ होम क्वारेंटाइन के तहत उसके निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। जिसमें उनके स्वयं के परिवार से शारीरिक दूरी बनाए रखना है। मौके पर समाजसेवी विष्णुधारी महतो एवं सहिया बिना देवी, अशोक भुइयां के अलावे कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Advice for red zone migrants to stay in home quarantine with screening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TOm1EK
via IFTTT

Comments