Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र के सरगांव गांव में बुधवार के शाम मवेशी से भिंडी सब्जी का फसल चरने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्ष रात में लाठी डंडा के साथ आपस मे भिड़ गए। इस घटना में विन्ध्वासिनी देवी 60वर्ष, गुड्डू सिंह 32वर्ष, सुबोध सिंह 30वर्ष,जयकुमार सिंह 32वर्ष, भोला भुइयां 41वर्ष घायल हो गया। इसकी सूचना मयूरहंड थाना प्रभारी अवध बिहारी सिंह को मिली। सूचना पाते ही मयूरहंड पुलिस घटना स्थल पहुंची।घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी भेज गया।वहीं पहला पक्ष से सरगांव गांव के जयकुमार सिंह ने प्रदीप यादव, सुबोध यादव, भोला भुइयां, अनिल राम, राजीव राम, सुरेश राम, बासदेव साव, पवन रविदास, मनीष राम, प्रकाश राम,अजित राम के विरुद्ध मारपीट का आवेदन दिया। थाना प्रभारी ने जांचोपरांत बुधवार के रात ही कांड संख्या 41/20 के तहत मामला दर्ज किया। वहीं दूसरे तरफ भोला भुइयां की पत्नी गायत्री देवी ने भी आवेदन देकर बिट्टू सिंह, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह, लल्लू सिंह, प्रीतम सिंह पर मारपीट व छिनतई का आवेदन दिया। पुलिस ने जांचो परांत कांड संख्या 42/20 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रदीप यादव,अनिल राम,राजीव राम,बासुदेव साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dHj7cg
via IFTTT

Comments