जीवनदान क्लब के उपाध्यक्ष अजहर अंसारी ने जरूरतमंदों के बीच सहयोग राशि प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच सहयोग राशि प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के कारण गरीब व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन लोगों सहयोग करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रतिदिन कमाकर खाते थे। उनके समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। समाज सेवा के उद्देश्य ही वह आज जरूरतमंदों के बीच सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ojBlc
via IFTTT
Comments
Post a Comment