Skip to main content

Jharkhand daily news

कोविड-19 वैश्विक महामारी में हर रोज 150 से अधिक लोगों की मौत हो रही है । हालात को देखते हुए लोगों को काेरोना वायरस संक्रमित बीमारी से बचाने के लिए सरकार के द्वारा चौथा लॉकडाउन भी 31 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें पूर्ण रूप से लॉकडाउन का नियम लागू है, उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम में बुधवार को लॉकडाउन का घोर उल्लंघन करने का जीता जागता उदाहरण देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा बाजार खोल दी गई दुकानें खोल दी गई। लोग धारा 144 का घोर उल्लंघन कर रहे हैं। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि हम लोग कोरोना वायरस चैन को इस प्रकार तोड़ नहीं पाएंगे । लॉकडाउन के बताए गए नियमों का पालन करना होगा तभी हम करोना से बच सकेंगे। कोरोना वायरस संक्रमित की बढ़ती संख्या से भी हमें इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। प्रशासन इस ओर विशेष ध्यान दें ताकि लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। मामले को लेकर अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी स्वप्न कुमार महतो ने संज्ञान में लेते हुए कहा कि 31 मई तक लॉकडाउन जारी है। सामूहिक रूप से बाजार लगाने के किसी को अनुमति नहीं है। यह धारा 144 का घोर उल्लंघन है। मामले में केस दर्ज करने के लिए दुकानदार एवं सब्जी बेचने वाले व्यक्ति को चिन्हित किया गया है थाना में केस दर्ज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Market opens in Badam, violation of lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g4PDaB
via IFTTT

Comments