Skip to main content

Jharkhand daily news

सरकारी विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा जिला शिक्षा पदाधिकारी हजारीबाग लुदी कुमारी ने की। जूम एप से हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीपीओ शामिल हुए। अभी तक 230 विद्यालय के शिक्षकों को जोड़ा गया है। समीक्षा यह बात सामने आई कि 230 विद्यालय वैसे विद्यालय हैं जिनके द्वारा या तो व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बनाया गया है या नेटवर्क क्षेत्र से बाहर के स्कूल हैं। अभी तक में प्रखंड पदमा और डांडी प्रखंड के शत-प्रतिशत स्कूलों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। शेष प्रखंड में जितने स्कूल छूट गए हैं उस पर विशेष चर्चा हुई। ऐसे प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने बताया कि वे स्कूल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर हैं और वहां के बच्चे भी दूरदर्शन बिहार झारखंड से जोड़ करके पढ़ाई कर रहे हैं। अभी तक मात्र 31 प्रतिशत अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सप्ताह में एक दिन अपने स्कूलों के टीचर एवं अभिभावक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करें। इसी प्रकार सीआरपी बीआरपी अपने संकुल का वीडियो कांफ्रेंसिंग करें। सभी हाई स्कूल को भी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने का निर्देश दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zYEtne
via IFTTT

Comments