Skip to main content

Jharkhand daily news

शहरी क्षेत्र के छत्तर बगीचा स्थित आनंद मार्ग स्कूल में गुरुवार को श्रीश्री आनंदमूर्ति जी का 99वां जन्मदिवस मनाया गया। जिसकी अगुवाई प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान गणेश लाल के अलावे अन्य मार्गी दादा दीदी व आचार्य प्रज्ञानंद अवधूत ने की। मौके पर आचार्य प्रज्ञानंद ने बताया कि आज के ही दिन श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्म वैशाखी पूर्णिमा 1921 को जमालपुर बिहार में हुआ था।


आनंद मार्ग सिद्धांत के अनुसार भगवान तारक ब्रह्म के रुप में 7 हजार वर्ष पूर्व सदाशिव के रुप में, 3500 वर्ष पहले श्री कृष्ण के रुप में तथा 1921में श्री श्री आनंदमूर्ति जी तारक ब्रह्म के रुप में धरती पर विश्व कल्याण के लिए अवतरित हुए।
मनुष्यों के कल्याण लिए आनन्द मार्ग प्रचारक संघ का स्थापना 1955 ई. में मुंगेर में हुआ। समाज की सेवा के लिए अानंद मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम की स्थापना की गई। जो 180 देशों में कार्यरत है। जो प्राकृतिक आपदा होने पर लोगों को सहायता देने का कार्य कर रही है। मौके पर मार्गी दीदी सूर्यावती देवी ने लोगों को लॉक डाउन में नियमित योग साधना और मन लगाकर ध्यान करने की बात कही। उन्होेंने कहा योग और साधना का नियमित अभ्यास करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है तथा मनुष्य अध्यात्म की ओर बढ़ता है। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात बसारटोली, बक्सीडीपा, प्रेमनगर, बीआईडी, बदला, मिशन चौक, छत्तर बगीचा के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को घर घर जाकर नया वस्त्र और मास्क दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New clothes distributed among the elderly and differently abled on the birthday of Anandamurthy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YIK9vN
via IFTTT

Comments