Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड सरकार ने शुक्रवार काे लद्दाख में फंसे राज्य के 60 श्रमिकाें काे विमान से वापस लाया। अपने श्रमिकाें काे विमान से लाने की ऐसी पहल पहली बार झारखंड सरकार ने की है। ये सभी श्रमिक लद्दाख में सीमा सड़क संगठन परियाेजना में कार्यरत थे।

इन मजदूराें काे लेकर देर रात इंडिगाे का विमान रांची पहुंचा। एयरपाेर्ट से निकलते समय श्रमिकाें काे गुलाब का फूल, खाने का पैकेट और पानी की बाेतल दी गई। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन खुद एयरपाेर्ट पहुंचे। उन्हाेंने श्रमिकाें काे दिए जाने वाले फूड पैकेट की गुणवत्ता देखी।

उनसे हालचाल जाना। श्रमिकाें के बस से अपने जिले के लिए रवाना हाेने के बाद एयरपाेर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा-झारखंड सरकार मजदूराें काे चार्टर्ड प्लेन से लाना चाहती थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी। उन्हाेंने कहा कि अब जल्दी ही अंडमान निकाेबार में फंसे झारखंड के लाेगाें काे लाने का प्रयास किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jharkhand became the first state to take the initiative to bring aircraft, government brought back 60 Majduras stranded in Ladakh,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ewxuRb
via IFTTT

Comments