झामुमो जिला कार्यालय में गुरुवार को दुर्गा सोरेन की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कहा कि दुर्गा सोरेन का पार्टी की सर्वांगीण विकास में अहम योगदान था। वहीं केन्द्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि उनका एक दिवसीय दौरा कोडरमा के धरती पर भी हुआ था, उनकी हार्दिक इच्छा थी कोडरमा का चहुंमुखी विकास हो, इसके लिए वे डीवीसी से निर्बाध बिजली दिलाने का प्रयास भी किए थे। मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय, नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, संतोष यादव, अजय यादव, मो. खान, अमन कुमार, मो. असलम, सुन्दर रजक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WTxEfm
via IFTTT
Comments
Post a Comment