Skip to main content

Jharkhand daily news

लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद लाेहरदगा पहुंचे प्रवासी मजदूर और विद्यार्थियों काे उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन सरकार के निर्देश के बाद से युद्घ स्तर पर जुटा है। इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष से निरंतर प्रवासियों से संपर्क करने का कार्य चल रहा है। इस ओर अबतक जिला पहुंचे प्रवासी मजदूरों व छात्रों को स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच जैसी कई अग्नि परीक्षाओं के बाद अपने परिजनों से मिल पा रहे है। प्रवासियों को जिला लाने के बाद सबसे पहले उन्हें बीएस कॉलेज निकट स्टेडियम में बनाए गए सेंटर में लाया जा रहा है। जहां उनकी स्वास्थ्य जांच सुरक्षा बलों के बीच मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है।


इसी क्रम में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक केरल, नागौर (राजस्थान) तथा टिटलागढ़ उड़ीसा, छत्तीसगढ़ आदि जगहों से 221 मजदूर अपने घर लोहरदगा पहुंचे। जहां से कुडू,भंडरा में बनाए गए सहायता एवं स्क्रीनिंग केंद्र में मौजूद जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने मजदूरों का स्वागत किया। केरल से 152 मजदूर, धनबाद एवं जसीडीह के रास्ते 05 मजदूर, नागौर (राजस्थान) से 17 मजदूर, बरकाकाना के रास्ते तथा रांची हटिया के रास्ते से 10 मजदूर, टिटलागढ़ ओडि़शा एवं छत्तीसगढ़ से बस द्वारा 37 मजदूरों को लोहरदगा लाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers sent home after screening and health screening will stay in home quarantine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SCwfYo
via IFTTT

Comments