Skip to main content

Jharkhand daily news

पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना एनटीपीसी द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक सहायता दी जा रही है। परियोजना के चिकित्सा विभाग और सीएसआर की टीम के द्वारा सीओ बड़कागांव और केरेडारी को दो-दो हजार मास्क एवं दो टेंपरेचर गन भी दिया गया हैं। साथ ही ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाएं, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। परियोजना के कार्यकारी निदेशक प्रशांत कश्यप द्वारा हजारीबाग के डीसी को 5000 मास्क एवं दस्ताने दिए थे। जिला अस्पताल को आठ वेंटिलेटर दिया जाना प्रस्तावित है। समय-समय पर दमकल की गाड़ी से गांवों, बाजारों, ऑफिस परिसर, सरकारी भवनों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। आईटीआई ढेंगा में 600 से अधिक लोगों को क्वारेंटाइन करने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल ढेंगा, हेल्थ सेंटर, उत्क्रमित हाई स्कूल और सांड में क्वारेंटाइन और आइसोलेशन सेंटर में दूसरे प्रांतों से आने वाले लगभग 370 प्रवासियों की देखभाल की जा रही है। परियोजना के सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक बीएन साहू, राजकिशोर महतो, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, प्रबंधक विनेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा चिकित्सा विभाग की टीम के सदस्यों द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सीकरी में डाड़ीकला और सीकरी पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में 1250 मास्क 500 सैनिटाइजर का वितरण किया गया। एनटीपीसी अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर भी सुदूर ग्रामीण वासियों को खाने के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। अभी तक 1925 जरूरतमंदों और ग्रामीणों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्र में 17000 मास्क एवं 7000 हैंड सैनिटाइजर का वितरण 20 गांवों के मुखिया एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा बांटा जाना प्रस्तावित है। हजारीबाग के वृद्ध आश्रम में एक महीने के राशन की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में सामाजिक दूरी, सफाई का महत्व एवं आवश्यकता के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। सभी कर्मचारियों और माइन में काम करने वाले लोगों के दैनिक तापमान की जांच की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NTPC gives 5000 masks, eight ventilators to the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bTgQtk
via IFTTT

Comments