कोरोना संक्रमण से जंग के बीच अभियंत्रण विभाग कई कर्मियाें का मुख्यालय से नदारद रहने की शिकायत पर उपायुक्त शशि रंजन ने उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला सामान्य शाखा के प्रभारी और स्थापना उप समाहर्ता विद्याभूषण को अभियंत्रण विभागों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में बड़ी संख्या में कर्मी कार्यालय से नदारद पाए गए। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला स्थापना उप समाहर्ता ने कार्यालय में उपस्थित कर्मियों से अन्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों के बारे में आवश्यक पूछताछ की तथा कार्यालय में उपस्थित एवं अनुपस्थित कर्मियों की जांच कर उसका प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपा है। जांच के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने लॉकडाउन में कर्मियों के फंसे रहने की भी सूचना दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wx1Mfb
via IFTTT
Comments
Post a Comment