कन्हाचट्टी प्रखंड के बकचुम्बा पंचायत के एक गांव में मिले कोरोना पाॅजिटिव युवक मुंबई में एक हॉस्पिटल में काम करता था। युवक को जब भर्ती कराने के लिए सदर अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में लाया गया तो दैनिक भास्कर की टीम ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उससे बात किया ।
कोरोना पाॅजिटिव युवक ने बताया कि वह न्यू मुंबई स्थित अपोलो हॉस्पिटल में ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में ओटी स्टाफ के रूप में कार्य करता था। बीते 12 मई को वह घर लौटा था। इसके बाद से वह गांव के ही क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा था। युवक से जब पूछा गया कि उसे कोई परेशानी महसूस हो रही है तो उसने कहा कि उसे किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रहा है। कल तक वह सामान्य रूप से क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा था। परंतु गुरुवार को जब उसे बताया गया कि उसे कोरोना है तो वह खुद आश्चर्य में पड़ गया है। पिछले कई महीनों से ना तो वह बीमार पड़ा है और ना ही सर्दी, खांसी व बुखार हुआ है। जब कोरोना पॉजिटिव युवक को भर्ती कराने के लिए अस्पताल में लाया गया तो कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां मरीज से ज्यादा भयभीत चिकित्सक व कर्मी देखे गए। काेविड वार्ड की साफ सफाई कर रहे कर्मियों को पहले यहां से निकाला गया फिर एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस का गेट खोला और मरीज को नीचे उतरने का निर्देश दिया। मरीज नीचे उतर कर वार्ड में चला गया। सदर अस्पताल के कर्मचारी काफी दूर से एंबुलेंस व मरीज का फोटो लेते देखे गए। यही नहीं मौके पर मौजूद चिकित्सक भी दूर से ही कर्मियों को निर्देश देते देखे गए। मरीज को लाने के लिए एंबुलेंस में एक ड्राइवर व एक टेक्नीशियन गया हुआ था। ड्राइवर और टेक्नीशियन पीपीई कीट पहने हुए थे। जबकि मरीज ट्राजर व टीशर्ट पहना हुआ था। वह अपने मुंह को गमछे से ढके हुआ था। कोरोना पॉजिटिव मरीज लोगों के सभी सवालों का जवाब दे रहा था। अस्पताल के एक्स- रे टेक्नीशियन दिलेर खान ने युवक का नंबर लिया और फिर उसे अपना भी नंबर दिया और कहा कि वार्ड में किसी तरह की परेशानी होने पर वह इस नंबर पर फोन करेगा। उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दिया जाएगा । दिलेर खान ने युवक को जल्द हीं ठीक हो जाने का हौसला अफजाई करते हुए उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cTjYqv
via IFTTT
Comments
Post a Comment