हजारीबाग-बड़कागांव रोड पर बोकारो नदी के निकट ढेंगुरा जंगल में लगी आग को बुझाने में वन कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। जंगल में आग महुआ चुनने वाले एवं सूखी लकड़ियां चुनने वालों ने लगाई है। गर्मी होने की वजह आग का फैलाव बड़ी तेजी से हुआ। पर जैसे ही इसकी सूचना आरसीसीएफ संजीव कुमार को मिली, उन्होंने तत्काल वन कर्मियों को उक्त स्थल पर भेज कर आग पर काबू पाने का निर्देश दिया। आग पर काबू पाने के लिए वनकर्मी जरूर परेशान हुए लेकिन बहुत हद तक उन लोगों ने आग पर काबू पा लिया और जंगल में आग भड़कने की गति को रोक दिया। वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों से कहा कि जंगल में आग लगने सेना सिर्फ नवीनतम पौधे जलकर नष्ट होते हैं बल्कि औषधीय पौधे भी बर्बाद हो जाते हैं और जंगलों का विस्तार रुक जाता है।
आरसीसीएफ संजीव कुमार ने कहा कि जैसे ही जंगल में आग लगने की सूचना मिली हमने तत्काल वन कर्मियों को उक्त स्थल पर भेज कर आग पर काबू पाने का निर्देश दिया। कहा कि इस जंगल में कई ऐसे औषधीय पौधे हैं जिसकी जरूरत आम जनजीवन को है, लेकिन अज्ञानता वश लोग जंगल में आग लगाकर कई औषधीय पौधों को नष्ट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जंगल के प्रति लोगों को जागरूक होना वक्त की मांग है। जंगल में आग लगने से जंगली पशु सड़क की ओर दौड़ते हैं और वे किसी न किसी के शिकार बन जाते हैं। इसलिए वन एवं पर्यावरण के अलावा जीव जंतुओं को संरक्षित करने के लिए जंगल को सुरक्षित रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bTgRxo
via IFTTT
Comments
Post a Comment