लाॅकडाउन लागू किये जाने के बाद से प्रखंड क्षेत्र में लोगों की हो रही परेशानियों को देखते हुये विभिन्न स्वंयसेवी संस्था व सरकार द्वारा गरीब,असहायों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं कामडारा प्रखंड क्षेत्र के गांव पोकला मे समाजसेवी राजेन्द्र हरिहर के पुत्र अमित हरिहर ने बगैर कोई मदद के अपने स्तर से पोकला गांव के कुल 25 अत्यंत गरीब व असहायों के बीच पांच-पांच किलो चावल आटा, आलू, तेल, सोयाबिन, हल्दी -मसाला व अन्य सूखा राहत सामग्री का वितरण किया। ग्रामीणों ने अमित के द्वारा वितरण किये गये राहत सामग्री को पाकर काफी खुश नजर आए वहीं क्षेत्र मे उसके दरियादिली व नेक कार्य को काफी सराहा जा रहा है। वहीं अमित हरिहर ने कहा कि गरीबों की मदद करने से मुझे काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wd2mA1
via IFTTT
Comments
Post a Comment