लॉकडाउन में कोडरमा पुलिस के द्वारा जहां एक ओर सोशल डिस्टेसिंग को लेकर दिनरात सड़क से लेकर गली मुहल्ले में पेट्रोलिंग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर घरों में फंसे कई लोगों को मुसीबत के वक्त में दवा सहित जरूरी सामान भी उनके घरों तक पहुंचा रही है।
पुलिस की इसी तरह की मानवीय कार्य का उदाहरण गुरुवार को देखने काे मिला, जब एक 8 वर्षीय बच्चे ने अपने जन्मदिन पर एसपी को ट्वीट कर उनसे केक पहुंचाने का आग्रह किया। बच्चे की ट्वीट पर जिले के एसपी एहतेशाम वकारिब ने तिलैया थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर को बच्चे के घर पर केक पहुंचाने का निर्देश दिया। जानकारी अनुसार चाराडीह निवासी अनिल कुमार के पुत्र एलेक्स कुमार गुप्ता ने गुरुवार को अपने जन्म दिन पर जिले के एसपी डाॅ. एहतेशाम वकारिब को ट्वीट कर अपने केक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। ट्वीटर में एलेक्श ने एसपी से कहा की पुलिस अंकल आज मेरा जन्मदिन है। लॉक डाउन में पुलिस अंकल सभी के घरों में केक पहुंचा देते है, मेरे घर में भी केक पहुंचा दें। बच्चें के ट्वीट पर एसपी वकारिब ने तिलैया थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर व उनकी टीम को बालक के घर जाकर बर्थडे केक पहुंचने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ठाकुर व उनकी टीम ने बालक गुप्ता के घर जाकर केक पहुंचाया। मौके पर गुप्ता परिवार ने एसपी वकारिब व तिलैया थाना प्रभारी ठाकुर को इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चे के पिता ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनके बच्चे को बर्थडे के मौके पर केक, टॉफी व बैलून देकर इसे यादगार बना दिया। आम तौर पर पुलिस के इस प्रकार के कार्यों की जानकारी खबरों के माध्यम से मिलती रही है, मगर आज जिले के पुलिस प्रशासन ने जो इंसानियत का परिचय दिया है उसे प्रत्यक्ष रूप से उनके परिवार वालो ने महसूस किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LQM3mw
via IFTTT
Comments
Post a Comment