प्रखंड की निवासी एक युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रखंड प्रशासन ने एहतियात के सभी जरूरी कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती के सम्पर्क में आनेवाले लोगों की पहचान करते हुए उन्हें क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
प्रखंड के टोरोटोली गांव पहुंच बीडीओ कुमार एस अभिनव ने युवती के परिवार के सभी सदस्यों को क्वारेंटाइन कराया।बीडीओ ने बताया कि पूर्व में कस्तूरबा विद्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखी गई इस युवती के सारे समानों को एक व्यक्ति ने उसके घर पहुंचा दिया था। इससे उसके परिजनों के भी संक्रमित होने की आशंका बन गई है।इस कारण परिवार वालों को भी क्वारेंटाइन किया गया है।
इधर समान पहुंचाने वाले व्यक्ति को भी परिवार सहित क्वारेंटाइन किया गया है।बताया गया कि महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ होते हुए अपने घर आ रही थी।एक युवक कुरडेग से आगे तक उसकी आगवानी करने गया था। उसे भी क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36pIDAA
via IFTTT
Comments
Post a Comment