Skip to main content

Jharkhand daily news

गुमला|जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के प्रशिक्षक चंद्रशेखर यादव के फोन पे से साइबर अपराधियों द्वारा 22 हजार रुपए ठगी कर लिया गया है। ठगी का शिकार होने के बाद चंदशेखर ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज
कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका सैलेरी अकाउंट एसबीआई गोड्डा में है। वे अपने मोबाइल में गूगल फोन पे का उपयोग कर रहे है। 4 मई को शाम करीब 5:10 बजे जब वे ड्यूटी से वापस घर लौटे तभी उनके मोबाइल में एक अज्ञात नम्बर 91..7699751101 फोन आया।

फोन करने वाला व्यक्ति खुद को फोन पे कस्टमर केअर का व्यक्ति बताया। कहा गया कि आप फोन पे यूज करते हो। इसलिए फोन पे कंपनी की ओर से आपको 5999 रुपए का अवार्ड आया है। इस अवार्ड राशि को आप मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल आदि में पेमेंट कर सकते है। इसके बाद मुझे फोन पे एप लॉगइन करने को कहा और पर्सनल पासवर्ड डालते ही खाता से 22 हजार रुपए कट गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2za9KDh
via IFTTT

Comments