Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए भेजे गए सैंपल में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीज की कुल संख्या 15 हो गई है। गुरूवार को जिन दो लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए है उनमें एक 33 वर्षीय युवक जयनगर का रहने वाला है। वहीं दूसरा 37 वर्षीय युवक कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा का रहने वाला है। दोनों युवक गत 12 मई को सूरत से ट्रेन के मध्यम से एक ही साथ कोडरमा आया था, जहां स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन द्वारा रेड जोन से वापस आने को लेकर दोनों को आईटीआई लोकाई में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। साथ ही 16 मई को दोनों के सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजे गए थे। दोनों पॉजिटिव मरीज को होली फैमिली स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह जानकारी आईडीएसपी के डा. विकास कुमार द्वारा दी गई।
लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी : एसपी
जयनगर | एसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को परसाबाद स्थित पुलिस पाकेट का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कोडरमा पुलिस परिवार की ओर से परसाबाद मे बने संवर्त सामुदायिक भोजनालय में लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। साथ ही साथ गरीबों व जरूरतमंदों लोगों को भोजनालय में भोजन कराया। एसपी ने थाना प्रभारी श्याम लाल यादव एवं परसाबाद पाकेट प्रभारी रामानंद पाठक को क्षेत्र में गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने व किसी भी चौक चौराहों पर भीड़भाड़ जमा नही होने होने देने का निर्देश दिया। एसपी ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं तेतरोन पंचायत के मतौनी में तिरपाल लगा कर रह रहे प्रवासी मजदूरो को देखभाल करने का निर्देश दिया। मौके पर एसआई रंजीत कुमार, आनंद कुमार, इकबाल हुसैन, परशुराम सिंह, धर्मवीर सिंह, धनेश्वर सिंह मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WTrGLN
via IFTTT

Comments