भास्कर न्यूज|
घाघरा प्रखंड प्रशासन के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरुकता झांकी निकाली गयी। कोरोना जागरुकता झांकी प्रखंड कार्यालय घाघरा से प्रारंभ होकर घाघरा चांदनी चौक तक गई। झांकी में यमराज एवं कोरोना वायरस की आकर्षक झांकी के साथ भ्रमण कर रहे घाघरा पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य के द्वारा ग्रामीणों को दो गज की सामाजिक दूरी, चेहरे में मास्क का उपयोग, साबुन से हाथ धोने एवं लॉकडाउन का अधिक से अधिक पालन करने की अपील की गयी।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीडीओ विष्णु देव कच्छप ने कहा कि कोरोना जागरूकता झांकी कोरोना संक्रमण से बचाव की महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण इस झांकी में दिए गए संदेशों के साथ लॉकडाउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखें। मौके पर जीपीएस कुंवर राम मोची, मुखिया गीता कुमारी वार्ड सदस्य सलावंती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध चौबे, प्रेम साहू, उत्तम साहू राजू सिंह तोमर सहित कई लोग उपस्थित थे।
कोरोना से बचाव के लिए सड़क पर बनाया आकर्षक पेंटिंग व लिखे गए स्लोगन
घाघरा|बैंक ऑफ इंडिया घाघरा शाखा के सामने घाघरा मुख्य पथ पर ग्राम सेवा पथ गम्हरिया द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए गए आकर्षक पेंटिंग व लिखे गए स्लोगन का अवलोकन अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता ने किया। साथ ही कोरोना पेंटिंग एवं लिखे स्लोगन की प्रशंसा सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, बैंक प्रबंधक चौधरी व अन्य लोगों ने करते हुए ग्राम सेवा पथ के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि मुख्य पथ पर बनाए गए कोरोना पेंटिंग व लिखे गए स्लोगन दो गज की दूरी है जरूरी को प्रत्येक नागरिक अपनाकर लॉक डाउन का पालन अधिक से अधिक करें। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया घाघरा शाखा के प्रबंधक रोशन चौधरी , ग्राम सेवा पथ गम्हरिया के विवेक साहू ,पवन साहू ,बबलू गोप, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साहू, शिवकुमार साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WaDiJU
via IFTTT
Comments
Post a Comment