रायडीह प्रखण्ड के झिलमिल युवा क्लब सिलम के निदेशक सह पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक के नेतृत्व में युवाओं की टोली द्वारा लॉकडाउन में काफी सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की बात हो या फिर गावं के गरीब एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की हर स्तर पर बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। झिलमिल युवा क्लब के पास न प्रशासन का सहयोग न कोई समाज सेवियों का फिर भी लोगों के राहत एवं बचाव के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे हैं।
निदेशक खुशमन नायक के द्वारा रोड पर पैदल या साइकिल से यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूरों को लगातार अपने पॉकिट से पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक प्रदान कर लोगों का भूख मिटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह उड़ीसा से बिहार के दरभंगा जिला एवं झारखण्ड के गढ़वा जिला के लिए साइकिल से यात्रा कर रहे चार प्रवासी मजदूरों को खटखोर गावं के पास रोक कर 500 रुपए खाने पीने के लिए दिया गया। इस कार्य में मन्तु नायक, जीतू नायक, शक्ति नायक, कृष्णा लोहरा, विकास सिंह, विक्की नायक, नारायण नायक, बाबूलाल नायक, सनी लोहरा सहित कई युवा इस पुनीत कार्य में लगे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L6hlVY
via IFTTT
Comments
Post a Comment