Skip to main content

Jharkhand daily news

ईदगाहों और मस्जिदों में नहीं, घर पर ही ईद की नमाज अदा करें। कोरोना से मुक्ति के लिए दुआ करें। ये एलान इमारत-ए-शरीया, एदार-ए-शरीया, जमियत उलमा-ए-हिंद और अंजुमन इस्लामिया आदि प्रमुख धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने किया है। अंजुमन के महासचिव हाजी मुख्तार अहमद ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर ईद की नमाज की जगह शुक्राने की नमाज अपने घरों पर लोग पढ़ें और लॉकडाउन पर अमल करें। कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग ही है। जब तक कि इसकी कोई दवा नहीं आ जाती। अंजुमन इस्लामिया के अंतर्गत ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज नहीं अदा किए जाने का निर्णय लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नमाज पढ़ते अंजुमन इस्लामिया के शाहिद अख्तर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A0oVPQ
via IFTTT

Comments