Skip to main content

Jharkhand daily news

सामाजिक संस्था जीवन ने 4 मई से राहत कार्य को बंद करने का निर्णय लिया था। इसके तहत सोमवार को दिन में भोजन वितरण भी नहीं किया गया। मगर जिला प्रशासन की पहल और असहायों की करुण पुकार से जीवन पुन: सेवा कार्य में जुट गया है। संस्था के संस्थापक सदस्य अनिकेत कुमार ने बताया कि सोमवार की रात से पुन: राहत कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। अब प्रतिदिन दोनाें पालियों में पका हुआ भोजन पूर्व की भांति जरूरतमंदों को उपलब्ध होता रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WA0TCC
via IFTTT

Comments