राज्य में पिछले 15 दिनों में 85 हजार से ज्यादा लोग दूसरे राज्यों से लौटे हैं। ये घर वापसी अच्छी है। सीएम हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि हर जिला प्रशासन सड़क पर चलते मजदूरों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था करे। मगर चिंता की बात ये है कि लौटने वालों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र व गुजरात जैसे सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों से हैं। झारखंड में मुख्यत: सात राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, प. बंगाल, कर्नाटक व पंजाब से लोग आ रहे हैं। इन राज्यों में ही देश के करीब 50% कोरोना मरीज मिले हैं। चिंता की बात ये भी है कि दूसरे राज्यों से इस आवागमन की शुरुआत के साथ ही राज्य में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। 1 मई से ये आवागमन शुरू हुआ है और 15 मई तक राज्य में कुल मामले 112 से बढ़कर 215 तक पहुंच गए। सिर्फ पिछले 4 दिनों में ही राज्य में 52 नए केस मिले हैं और इनमें 98% दूसरे राज्यों से लौटे लोग ही हैं। घर वापसी के साथ संक्रमण की रफ्तार बढ़ने का सबसे बड़ा उदाहरण गढ़वा है। 1 मई को गढ़वा में सिर्फ 3 केस थे। 15 दिन में यहां 22129 लोग दूसरे राज्यों से पहुंचे। इसी दौरान यहां मामले 800% बढ़कर 27 पर पहुंच गए। हजारीबाग, पलामू और गिरिडीह में भी संक्रमण की रफ्तार 1 मई के बाद ही बढ़ी है। दूसरी चिंता ये है कि राज्य में टेस्टिंग नहीं बढ़ रही है। संक्रमण में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज करने वाले गढ़वा जिले में पिछले 15 दिन में 260 ही टेस्ट हुए।
इधर, घर वापसी पर बयानों की जंग
ट्रेनें काफी नहीं, हमने विमान की अनुमति मांगी है : हेमंत
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए हवाई जहाज का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है। हेमंत ने ट्वीट कर रेलमंत्री से यह भी कहा कि झारखंड ने 110 ट्रेनों को अनुमति दे दी है। अभी प्रतिदिन 4-6 ट्रेनें ही झारखंड आरही हैं। इतनी काफी नहीं हैं।
रोज 300 ट्रेनें चलाने को तैयार : गोयल
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया था कि हम 250-300 ट्रेनें रोज चलाने को तैयार हैं। झारखंड, प. बंगाल जैसे राज्य अनुमति नहीं दे रहे हैं।
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिख अंडमान-निकोबार में फंसे 319 मजदूरों के लिए चार्टर्ड प्लेन की अनुमति मांगी है।
15 दिन में यूं बढ़ गया कोरोना

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cF1I3S
via IFTTT
Comments
Post a Comment