Skip to main content

Jharkhand daily news

सिसई के प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में बीडीओ प्रवीण कुमार ने सभी मुखिया एवं सभी पंचायत समिति सदस्य के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि देश अथवा राज्य के रेड जाेन क्षेत्र से प्रखंड के विभिन्न गांवों में लाैटने वाले मजदूर और अन्य को पहले क्वारेंटाइन सेंटर में रखना है, वहीं बिना रेड जाेन से आने वाले लाेगाें काे हाेम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह देनी है। सभी मुखिया और पंचायत समिति सदस्य को पंचायत भवन में सप्ताह में 2 से 3 दिन बैठक कर प्रवासी मजदूर छात्र आया हुआ है उस पर कड़ी निगरानी रखना है 14 दिन के अंदर किसी प्रकार से कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे तुरंत प्रखंड प्रशासन को इसकी जानकारी देनी है।यह भी बताया कि क्वारेंटीन किए गए लाेगाें काे पारिवारिक के सदस्यों, दोस्त अथवा किसी से भी मिलने जुलने नहीं देना है। परिवार का कोई भी सदस्य उनसे मिलने आता है तो उसको भी कम से कम 1.5 मीटर की दूरी से रहकर बात करने की अनुमति देना है। प्रवासी मजदूर को किसी भी सार्वजनिक स्थल पर जाने नहीं देना हैं।

सभी मजदूरों की 14 दिनों तक कड़ी निगरानी की जाएगी

साथ ही सभी मजदूरों की 14 दिनों तक कड़ी निगरानी करना है। बैठक में अंचल अधिकारी सुमंत तिर्की, पुसो थाना प्रभारी मिचराय पाड्या , प्रशिक्षु पुअनि रंजन कुमार झा, प्रमुख देवेंद्र उरांव, उप प्रमुख दीपक अधिकारी, शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा पंसस बैबुल अंसारी, ममता कुमारी,सरवरी बेगम, सुनीता देवी, मुखिया रेखा देवी, अशोक कुमार भगत ,फ्लोरेंस देवी, हेमा देवी, सुनीता देवी, सुफल उरांव, कृष्णा उरांव, चमरु उरांव, सहित सभी पंचायत सचिव, जनसेवक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sisai: Instructions to keep Mazduras coming from Red Jane and others in Quarantine Center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cfQDpM
via IFTTT

Comments