उपायुक्त आंकाक्षा रंजन ने कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने क्वारेंटाइन सेंटर व कौशल विकास केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं कि जानकारी ली।
मौके पर डीसी ने बीडीओ मनोरंजन कुमार को कई दिशा निर्देश भी दिए। बीडीओ ने डीसी को बताया कि आइसोलेशन वार्ड में चार और क्वारेंटाइन सेंटर में 42 मरीज भर्ती हैं। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने वहां मौजूद चिकित्सक तथा अन्य कर्मियों से भी जानकारी ली। डीसी ने बीडीओ को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले मजदूरों की लगातार निगरानी करें।
मजदूरों को होम क्वॉरेंटाइन के दौरान घर से नहीं निकलने दे व मजदूरों काे रोजगार के साधन उपलब्ध कराए। मजदूरों मे किसी प्रकार का लक्ष्ण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें तथा जरूरत पड़ी तो क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट कराएं। मौके पर सीओ कमलेश उरांव, चिकित्सा प्रभारी सुलामी होरो सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wup1qm
via IFTTT
Comments
Post a Comment