जब पूरी दुनिया लॉकडाउन से त्रस्त है और लोग परेशान है, प्रवासी मजदूर सड़कों पर है, ऐसे में इंसानियत व मानवता को कायम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर है। इसी के मद्देनजर डोमचांच प्रखंड के विडोंमोह, ताराटांड व देवीपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच रमजान किट का वितरण किया। मौके पर महिला अधिकार कार्यकर्ता फातिमा शमीम अंसारी ने रोजेदारों काे हैंड सेनेटाइज करते हुए रमजान किट का वितरण किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान रहमत व इबादत का महीना है। इस माह में पैगम्बर के पैगाम के अनुसार जो गरीब लोग है और गरीबी के कारण भूखे रहते है, उनके भूख का एहसास हर मुसलमान को हो और वह अपने भूख का अन्न अपने आस पड़ोस में रहने वाले लोगो को दे। उन्होंने कहा कि जकात के माध्यम से गरीब गुरबो को रमाजन माह में अपने खुशी में शामिल करे। वही शाहनवाज़ शमीम अंसारी ने कहा कि यह माह इस्लाम के लिए बहुत ही पाक माह है। इस माह में हर व्यक्ति को जकात की अदायगी कर गरीब की मदद करने के लिए व मानवता के लिए आगे आने की जरूरत है। मौके पर मो. साकिब अख्तर, विनती विश्वकर्मा, मुस्लिम खान, मुकेश कुमार,नेहरु युवा केंद्र के कैलाश कुमार, मुज़म्मिल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z9P1KO
via IFTTT
Comments
Post a Comment