प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर में मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार रात लगभग 11 बजे सेंटर में रह रही महिलाओं के आग्रह पर चौकीदार ने गेट खोल कर उन्हें थोड़ी देर के लिए बाहर बैठने की इजाजत दे दी। इसके बाद दूसरे तरफ रह रहे श्रमिक काफी आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने चौकीदार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। पुरुष श्रमिकों का कहना था कि उन्हें गर्मी में भी बाहर नहीं निकलने दिया जाता है जबकि महिलाओं को बाहर घूमने फिरने की इजाजत दे दी जा रही है। रात्रि में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी थाना में खाना खाने आया हुआ था।
आवाज सुनकर कुछ फोर्स को लेकर तत्काल सेंटर पर पहुंचा। वहां पर छोटा बाबू ने भीड़ को देखकर तथा एक व्यक्ति के हाथ में डंडा पकड़ा हुआ देख उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद कुछ मजदूरों ने छोटा दारोगा के खिलाफ आक्रोशित हो गए। बाद में समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया गया। घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो सेंटर में पुरुष और महिलाएं दर्जनों की संख्या में पहुंच गए तथा जांच की मांग करने लगे। इधर रामगढ़ थाना प्रभारी धूमा किस्कू और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आया कि महिलाएं पानी पीने के लिए रूम से बाहर निकली थी तथा चार पांच मिनट में वापस अपने रूम में चली गई थी। साथ में महिला चौकीदार भी उपस्थित थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZKxdpx
via IFTTT
Comments
Post a Comment