जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे ने की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को विकास के पटरी पर लाने का कार्य किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलना होगा । कार्यक्रम में ओम प्रकाश पाठक, बजरंगी कसेरा, संतोष केसरी, संजय जयसवाल, सुधीर दुबे, सुधांशु भारद्वाज, अजीमुद्दीन ख्वाजा आदि उपस्थित थे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XEni26
via IFTTT
Comments
Post a Comment