Skip to main content

Jharkhand daily news

जिला मुख्यालय की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद में 7 माह की गर्भवती होने पर उसे गर्भ गिराने के लिए लगातार धमकी दिया जा रहा है। पीड़ित महिला के दो छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना को लेकर वह जब भी आरोपी अमित तिर्की के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने थाना जाती है तो उसे भगा दिया जाता है। साथ ही पीड़िता के थाना आने की जानकारी आरोपी तक पहुंचा दी जाती है। जिसके फौरन बाद आरोपी पीड़िता को लगातार फोन कर धमकी देना शुरू कर देता है। जिसके कारण वह न्याय के लिए अबतक दर दर की ठोकरे खा रही है।


घटना के बावत पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वरुण भारती नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद हमदोनों के दो बच्चे हुए। मगर 8 वर्ष पूर्व वरुण उसे छोड़ कर भाग गया। तब से वह दो बच्चों के साथ शहर के एक व्यवसायी के घर पर किराये में अकेले रह रही है। साथ ही उक्त व्यवसायी के यहां ही दाई का काम कर दोनों बच्चों का परवरिश कर रही है। इसी क्रम में वर्ष 2019 फरवरी माह में उक्त व्यवसायी के यहां ही काम करने वाला आरोपी अमित तिर्की उसके किराये के मकान में आने जाने लगा। साथ ही पति के छोड़ देने की बात का हवाला देते हुए उससे शादी करने का झांसा देकर एक दिन जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। वह अक्सर इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिणाम स्वरूप वह सात माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद वह जब भी उसे शादी के लिए बोलती तो आरोपी उसके साथ मारपीट शुरू कर देता है। वर्तमान में वह उक्त व्यवसायी के यहां से दाई काम छुड़वाकर देवा की स्थित एक आदिवासी के घर किराये में रखा हुआ है। जहां पर भी मारपीट कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YCTnK1
via IFTTT

Comments