रामगढ़ पुलिस ने 625 रुपए की पॉकेटमारी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को गोला के नया सिरका गांव निवासी श्रवण कुमार महतो ने पॉकेटमारी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें, उन्होंने शहर के बिजुलिया तालाब रोड निवासी प्रमोद कुमार पासवान पर जेब से 625 रुपए की पॉकेटमारी कर चोरी करने का आरोप लगाया है। इस पर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास 625 रुपए बरामद की गई। मामले में थाना कांड संख्या 170/20 के तहत रुपए चोरी करने के आरोप में प्रमोद कुमार पासवान के खिलाफ 379, 411 भादवि में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d6dd4U
via IFTTT
Comments
Post a Comment