Skip to main content

Jharkhand daily news

पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय के समीप सिंघानी पंचायत में बने क्वारेंटाइन केंद्र में एक प्रवासी मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसका शुगर लेबल गड़बड़ा गया था। प्रवासी मजदूर के तबीयत खराब होने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिंदी में क्वारेंटाइन केंद्र में काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बीडीओ मोनी कुमारी भी पहुंची और स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर अजहर मरीज को अपने वाहन से चतरा ले गए। बताया जा रहा है कि ग्राम सिंघानी का का प्रवासी मजदूर दो दिन पहले मुंबई से लौटा था। इस मौके पर जिला परिषद सुनीता देवी, मुखिया कुसुमलता कुशवाहा व अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3byYjlY
via IFTTT

Comments