Skip to main content

Jharkhand daily news

कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव स्थित कांडी-सेमौरा सड़क की पुलिया के नीचे 320 वार्ड का एक बड़ा सोलर मॉड्यूल बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने लावारिस हालत में पड़ा यह सोलर प्लेट गुरुवार की सुबह में देखा। इसकी सूचना आसपास के गावों में आग की तरह फैल गई।
इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न वैश्विक महामारी के खौफ से किसी व्यक्ति ने उक्त सोलर प्लेट के निकट जाकर उसे छूने की हिम्मत नहीं कर सका। इस मामले की सूचना स्थानीय चौकीदार विनोद पासवान ने कांडी थाना को दी। सूचना पाकर कांडी पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोलर प्लेट को कब्जे में लेकर थाना लाया। इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज चंचल ने बताया कि 14वें वित्त की राशि से शिवरी गांव से उत्तर में तालाब के निकट जल मीनार लगाया गया है।
उसके ऊपर सोलर प्लेट लगाया गया था। जहां से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने सोलर मॉड्यूल चोरी कर लिया। उसे लेकर जाते समय किसी व्यक्ति द्वारा देख लिए जाने के डर से सोलर प्लेट को पुल के नीचे चादर में लपेटकर सुरक्षित छोड़कर फरार हो गए। इस विषय में कांडी थाना प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ पता कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Solar plate found in unclaimed condition under culvert, stolen from Shivri village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TMineL
via IFTTT

Comments