Skip to main content

Jharkhand daily news

रिम्स के काेविड वार्ड में तैनात एक सीनियर डाॅक्टर ने जूनियर डाॅक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद से आराेपी सीनियर रेजिडेंट डाॅ. अरुण कुमार माैर्या फरार है। वह शहर के एक प्रसिद्ध नेफ्राेलाॅजिस्ट का दामाद है। पुलिस अब माेबाइल लाेकेशन के आधार पर आराेपी डाॅक्टर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसका माेबाइल बंद है। आराेपी डाॅक्टर की दाे महीने पहले ही शादी हुई है। डाॅक्टर की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर शुक्रवार काे जूनियर डाॅक्टर बरियातू थाना पहुंचे।

वहां जूनियर डाॅक्टराें और थाना प्रभारी के साथ नाेंकझाेंक हुई। इसके बाद जूनियर डाॅक्टराें ने थाने का घेराव भी किया। बाद में डाॅक्टर की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जूनियर डाॅक्टर लाैटे। पीड़िता ने इस संबंध में रिम्स डायरेक्टर से लिखित शिकायत की थी। इसके बाद डायरेक्टर ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया था।

घटना की कहानी...पीड़िता की जुबानी
डाॅक्टर ने पानी मांगा, देने गई ताे जबरदस्ती करने की काेशिश कीपीड़िता एनेस्थीसिया विभाग की फर्स्ट ईयर की छात्रा ने कहा- 21 से 27 मई तक उसकी ड्यूटी डाॅ. अरुण के साथ काेविड-19 की आईसीयू में लगी थी। उसे पेइंग वार्ड में एक कमरा मिला था। 27 मई काे एक मरीज गुड्डू महली इलाज के लिए काेविड आईसीयू में भर्ती था। रिपाेर्ट निगेटिव आने पर उसे कार्डियाेलाॅजी ब्लाॅक के आईसीयू में भर्ती करा दिया। इसके बाद डाॅ. अरुण ने कहा कि उसके घर का दरवाजा बंद है। उसे अपने साथ रहने दे। लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद डाॅक्टर ने चाैथे तल्ले पर ही कमरा बुक करा लिया। डाॅक्टर ने पीड़िता से पानी मांगा। जब वह पानी लेकर गई ताे डाॅक्टर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विराेध करने पर मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर भागी और सीनियर्स काे इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने कहा कि दाेषी काे सजा दिलाकर रहेगी। अभी वह 14 दिनाें के लिए क्वारेंटाइन में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sini, who tried to rape a junior of Ravi's Kavid-19 ward. Doctor absconding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Apnf2A
via IFTTT

Comments