Skip to main content

Jharkhand daily news

कोविड-19 की त्रासदी दुनिया के 115 से अधिक देश झेल रहे हैं। रोग से बचाव के लिए अभी तक जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। सभी लोग कोरोना वायरस से फैले महामारी और उसके प्रबंधन को समझे। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आइसेक्ट विश्वविद्यालय ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में बहुत ही सरल भाषा के साथ ई-कोर्स - कोविड-19 की जानकारी और बचाव पाठ्यक्रम बनाया है। यह पाठ्यक्रम एक शिक्षार्थी के लिए समुदाय में और परिवार के सदस्यों के बीच, इस बीमारी के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहायक है। पाठ्यक्रम के अंत में शिक्षार्थी को एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले शिक्षार्थी, समुदाय के बीच प्रभावशाली ढंग से पहुंच सकेंगे। कोविड-19 और इसके प्रबंधन के बारे में जागरुकता पैदा कर सकेंगे। यह शॉर्ट टर्म ड्यूरेशन ई-कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसे नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा अप्रूवल भी प्राप्त है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के लिए www.covid.aisect.org पर लॉगइन करके कोर्स में इनरोल हो सकते हैं। इसके बाद कोर्स का कंटेंट पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। असाइनमेंट ले सकते हैं। विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा। कोर्स को टाटा ट्रस्ट की संस्था ट्रांसफोर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के साथ भी साझा किया गया है। संस्थान से जुड़े रूरल वर्कर्स को यह कोर्स करवा रहे हैं। आईसेक्ट विश्वविद्यालय द्वारा भी स्किल सेंटर्स के अध्ययनरत छात्रों एवं फैकल्टी, बैंकिंग कियोस्क से जुड़े एम्पलाई एवं आईसेक्ट से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र, कार्यरत फैकल्टी और उनके संबंधित परिवारों को जागरुक करने के लिए इस कोर्स को करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एनएसडीसी के ई-स्किल इंडिया पोर्टल में भी आईसेक्ट के इस कोर्स को शामिल किया गया है। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद बताते हैं कि जो लोग कोविड 19 के बारे में जानना चाहते हैं, उससे बचाव के तरीके जानना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी खासियत है कि इसमें फ्री सर्टिफिकेशन भी दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dddXF3
via IFTTT

Comments