Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची जिले में कोरोना जांच की दर राज्य ही नहीं देश के आंकड़े से भी बेहतर है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रति एक लाख आबादी में 209 टेस्ट किए जा रहे हैं। जबकि, रांची में प्रति लाख की आबादी में 285 टेस्ट हो रहे हैं। डीसी राय महिमापत रे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब 10 हजार टेस्ट हो चुके हैं। एक्टिव केसेस पर लैक ऑफ पापुलेशन में झारखंड पांचवें स्थान पर है। जबकि, पॉजिटिविटी रेट में रांची जिला राज्य में छठे स्थान पर पहुंच है। रांची का केस पॉजिटिविटी रेट 1.18 प्रतिशत है। कुछ दिन पहले रांची जिले में डबलिंग रेट 3.5 प्रतिशत था, जो राज्य और देश से भी ज्यादा था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में सार्थक प्रयास की वजह से डबलिंग रेट 57.92 प्रतिशत पहुंच गया है।
रांची जिले में अब 15 केस ही एक्टिव
जिले में कोरोना के 15 एक्टिव केस बचे हैं। शनिवार को भी 4 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। डीसी ने बताया कि रांची जिले में कुल कुल 112 केस में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस कारण रांची जिला कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर है। वहीं, रांची आने वाले प्रवासी मजदूरों में मात्र 10 लोग ही पॉजिटिव पाए गाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस डीसी, एसएसपी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LSWyFZ
via IFTTT

Comments