Skip to main content

Jharkhand daily news

राजपुर थाना क्षेत्र के बकोइया निवासी रंजीत कुमार सिंह पर अपने बेटे की शादी के लिए 61 हजार रुपये अग्रिम राशि लेकर शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में चौपारण थाना क्षेत्र के हजारी धमना गांव निवासी मुनेशवर सिंह ने राजपुर थाना में एक आवेदन देकर रंजीत सिंह व उसके पुत्र अभय कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रंजीत अपने पुत्र की शादी धमना में तय किया था और वह दहेज की तय राशि मे 61 हजार रुपये अग्रिम लिया था।

बाद में वह अपने पुत्र अभय की शादी धमना में करने से इनकार कर दिया। इधर कन्या पक्ष के पिता ने शादी नहीं होने के बाद मुनेशवर ने दिए गए 61 हजार रुपये की मांग करने लगा तो रंजीत ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके लिए पंचायत भी की गई लेकिन काेई निर्णय नहीं निकला। तब तक हर कन्या के पिता ने राजपुर थाना में पिता व पुत्र के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36DOB0R
via IFTTT

Comments