Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ-31 के शुरू किए गए चौड़ीकरण कार्य को लेकर पथ के दोनों छोर पर लगे लगभग 1794 पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस संबंध में एनएच द्वारा वन विभाग को प्रस्ताव भेजी गई थी। जिसपर विभाग के हाई लेवल कमेटी द्वारा अनुमति दे दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रादेशिक वन प्रमंडल के डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि जिले के अंदर 27 किलोमीटर सड़क की चौड़ीकरण कार्य को लेकर एनएच ऑथोरिटी द्वारा पेड़ों की कटाई के लिए विभाग से अनुमति मांगी गई थी। विभाग स्तर से दी गई स्वीकृति के तहत सड़क के किनारे लगे 1794 वृक्षों की कटाई के अनुमति दी गई है। इनमें 681 वृक्ष फॉरेस्ट के जमीन पर स्थित है।

जबकि 1113 वृक्ष रैयती जमीन पर लगे है। सड़क के किनारे लगे वृक्ष की कटाई किए जाने को लेकर एनएच द्वारा मांगी गई अनुमति के तहत 27 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाली जवाहर घाटी से लेकर जेजे कॉलेज तक सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई की जानी है। उन्होंने बताया कि विभाग स्तर से 7 ईंच व्यास से अधिक मोटे वृक्षों की ही कटाई के आदेश दिए गए है, इससे कम मोटे वृक्षों को वहां से दूसरे जगह पर ट्रांसप्लांट करने के आदेश दिए गए है। डीएफओ ने बताया कि काटे गए वृद्ध की लकडियां निगम को सौंपे जाने व उसके द्वारा ऑक्शन के तहत बिक्री की जानी है। उल्लेखनीय हो कि सड़क के किनारे कई सालों से वहां काफी वृक्ष लगे है, जिनमें शिशम, आम, महुआ के अलावा अन्य प्रजाति के वृक्ष शामिल है। इनमें कई वृक्ष काफी बड़े आकार के हो चूके है। एनएच द्वारा अनुमति के बाद वृक्षों की कटाई भी शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1794 trees to be cut for forelane work


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WyIszE
via IFTTT

Comments