Skip to main content

Jharkhand daily news

इंदुमति टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को ऑनलाइन योग व आसन के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व कोरोना महामारी से बचाव विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाटिका खंड, शिशु वर्ग व विद्या मंदिर खंड के बच्चों ने हिस्सा लिया। हस्र प्रक्षालन आधारित विषय में पीयूष,आदर्श सेन व अंशिका कुमारी को प्रथम, अवनी प्रिया,सुमन राज व प्रबल प्रकाश को द्वितीय व अंशिका कुमारी व अंबिका रवि को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिशु वर्ग के छात्र- छात्राओं ने योग ,आसन कर इसके माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का संदेश दिया। इसमें मानवी पांडेय,मयंक कुमार, उज्ज्वल कुमार, आरुष राज को प्रथम, आदित्य प्रकाश, शिप्रा रंजनी पंडित,अनु कुमारी व सचिन पांडेय को द्वितीय व आर्यसोनी, रिदया राज,जिज्ञासा कुमारी व ज्योत्स्ना प्रिया को तृतीय स्थान मिला। विद्या मंदिर खंड के बच्चों के बीच कोरोना से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास पर आयोजित लघु लेख प्रतियोगिता में सोनम, निशा, गरिमा मिश्रा, कोमल राज व सागर को प्रथम, अनु, जिया , प्रभात राणा,आराधना अंतरा व युवराज संकेत को द्वितीय व राज गुप्ता, पवन कुमार,शिवम कुमार, माही कुमारी व शीतल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने कहा कि ऑनलाइन कक्षा से बच्चों के मन मस्तिष्क में किसी प्रकार का तनावयुक्त वातावरण पैदा न हो इसी कारण तरह - तरह की पाठ्य सहगामी क्रियाओं एवं अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष मुकेश शाह ने ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से कराए जा रहे प्रतियोगिताएं के लिए शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के संचालन मे शिक्षक शिवनंदन शर्मा,माला सिन्हा,स्वेता मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3epLJap
via IFTTT

Comments