सिसई थाना के समीप हनुमान वाटिका का पांचवी वर्षगांठ सादे समारोह में मनाया गया। वर्षगांठ मनाने में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। मात्र पांच लोग हनुमानजी की पूजा अर्चना में शामिल हुए। पूजा की शुरुआत आचार्य शैलेश कुमार शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। हनुमान वाटिका में 6 मई 2015 में प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। उस वक्त निवर्तमान स्पीकर सह विधायक दिनेश उरांव भी शामिल हुए थे।
मंदिर के संस्थापक दिनेश साहू ने बनारस से मूर्ति मंगाकर स्थापना कराई थी। निवर्तमान थाना प्रभारी अशोक कुमार ने भी सहयोग किया था। शुरुआत में ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग दिया। वर्ष 2016 17 में मंदिर हनुमान वाटिका की चहारदीवारी संस्थापक दिनेश साहु, कमेटी के पदाधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से चहारदीवारी का निर्माण किया गया। फुलवारी लगाया गया, लेकिन अब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो सका है।
हनुमान वाटिका के संरक्षक शंभु शर्मा, अध्यक्ष धनीराम यादव ने बताया कि अभी लाॅकडाउन है। लाॅकडाउन खत्म होने के बाद कमेटी बैठक कर मंदिर निर्माण की पहल करेगी। माैके पर कमेटी के सचिव प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहु, गीता देवी, प्रभा देवी, दीप्ति कुमारी, युगल किशोर उरांव, कुंदन शर्मा, दिग्विजय साहु, अन्नु कुमार साहु शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L7zD9j
via IFTTT
Comments
Post a Comment