चुटिया के मुचकुंद टोली प्रगति पथ में शनिवार को शराब की दुकान खोलने का एक हजार से अधिक महिला-पुरुषों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि लॉकडाउन में जब 60 दिन शराब की दुकानें बंद थीं, तो मुहल्ले में एक भी अपराध नहीं हुआ। अब स्कूल और हॉस्पिटल के बगल में शराब की दुकान खोलकर अन्याय किया जा रहा है। अगर शराब की दुकान खुलती है, तो आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। शांति भंग हो सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जहां पर शराब की दुकान खुल रहीं हैं, वहां से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नर्सिंग होम और 200 मीटर की दूरी पर स्कूल है। शराब की दुकान खोलने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
प्रशासन की खुली नींद... डीसी ने बंद कराई शराब दुकान
लोगों का कहना है कि चुटिया में सबसे अधिक शराब की दुकानें हैं। प्रगति पथ में एक भी शराब की दुकान नहीं है, इसलिए शराब दुकानदार चाहते हैं कि एक शराब दुकान हो, जिससे पूरा क्षेत्र कवर हो सके। लोग का कहना है कि शराब दुकान खुलने से लोग हंगामा करेंगे। हंगामें के बाद देर शाम डीसी ने प्रगति पथ में शराब दुकान पर रोक लगा दी।
सांसद ने लोगों को दिया कार्रवाई का आश्वासन
स्थानीय लोग सुबह से ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। अपने-अपने घरों पर पोस्टर चिपकाया कि शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। इस संबंध में एक ज्ञापन सांसद को भी सौंपा गया। सांसद संजय सेठ ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। सांसद संजय सेठ ने उपायुक्त से भी इस संबंध में बात की।
प्रदर्शनकारियों को शांत कराने पहुंची चुटिया पुलिस
मुचकुंद टोली में दाे दिनों से स्थानीय लोगों का प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार की सुबह भी जब लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया तो चुटिया पुलिस वहां पहुंची। लोगों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचना देकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए और अपने-अपने घर गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XjfGlG
via IFTTT
Comments
Post a Comment