बालूमाथ हाईस्कूल में लगे सब्जी बाजार का बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया और सब्जी और फल दुकानदारों को कई दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सब्जी और फल बेचनेवालों को यह बताया कि सब्जी अपने से ही ग्राहक को देंं।ग्राहक को सब्जी छूने न दें, जिससे कोरोना जैसे बीमारी नहीं फैल सके। उन्होंने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। कई लोगों को बाजार क्षेत्र में मास्क नहीं लगाए जाने पर आपत्ति जताई और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगले बार से आपमें से कोई भी बिना मास्क लगाए दिखे तो आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी एक-दूसरे से डिस्टेंस बनाकर रखने की भी बात कही। इस दौरान बाजार में मौजूद बालूमाथ थाना पुलिसकर्मियों को भी कई दिशा-निर्देश दिए और लॉकडाउन का पालन एवं सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए लोगों से सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z2jaka
via IFTTT
Comments
Post a Comment