राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई जानकारियों की लेन देन की। उन्होंने जिले के सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी के साथ विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास और पारा शिक्षक के प्रोफाइल वेरिफिकेशन से संबंधित ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस किया। उन्होंने डीजी साथ के माध्यम से ऑनलाइन क्लासेज की समीक्षा की। डीजी सात का मुख्य उद्देश्य बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन उनके घर तक पहुंचाना बताया गया।
उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि लॉकडाउन अवधी में राज्य स्तर के समूह से जिले के सभी सीआरपी, बीआरपी के व्हाट्सएप ग्रुप में क्लास 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए उनके विषय के अनुसार कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहें हैं। संबंधित सभी बीआरपी, सीआरपी उन कंटेंट को विद्यालय के व्हाटसएप्प ग्रुप में ससमय उपलब्ध कराएंगे। तत्पश्चात संबंधित विद्यालय के व्हाट्सएप समूह में बच्चों, उनके अभिभावकों को क्लास वाइज व अध्याय वाइज और टॉपिक वाइज सेंड की जाएगी। साथ ही संकुल स्तर के 10-15 शिक्षकों को प्रतिदिन दूरभाष द्वारा उनसे डीजी साथ की सफलता की फीडबैक प्राप्त करेंगे अाैर जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएंगे। एडीपीओ अंबुज पांडेय ने कहा कि संकुल के सभी शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाना आवश्यक है। जिन विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बने है वहां व्हाट्सएप ग्रुप बनवाना तथा 50 प्रतिशत तक अभिभावकों को स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करना सुनिश्चित किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlnXfa
via IFTTT
Comments
Post a Comment