विधानसभा अध्यक्ष के यहां से नेता प्रतिपक्ष का मामला शीघ्र नहीं सुलझा तो भाजपा हाईकोर्ट जाएगी। पार्टी इसकी तैयारी में है। लॉकडाउन के बाद जून के दूसरे सप्ताह में इस विषय में हाईकोर्ट में याचिका दायर होगी। लॉकडाउन अवधि में इस विषय पर कई दौर की चर्चा के बाद प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है। पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इस विषय पर मंथन के बाद यह मन बनाया है। भाजपा अब इस मुद्दे पर निर्णायक पहल चाहती है। इसके लिए पार्टी ने दबाव बनाना आरंभ कर दिया है। शुक्रवार को इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा तो शनिवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार हुआ। पार्टी के अधिवक्ता नेताओं का मानना है कि निर्वाचन आयोग के निर्णय के बाद विधानसभा अध्यक्ष के पास अब कोई शक्ति नहीं है कि वे इस मामले को लंबा चलाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A93gVp
via IFTTT
Comments
Post a Comment