एनटीपीसी चट्टीबारीयातू कोल माइंस से खैलहा गांव होते शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई को लेकर बनाई जा रही सड़क का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस बाबत ग्रामीणों ने चतरा उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, अंचलाधिकारी टंडवा, थाना प्रभारी टंडवा तथा एनटीपीसी महाप्रबंधक चट्टीबारीयातू, केरेडारी हजारीबाग को दिया है। दिए आवेदन में कहा कि एनटीपीसी चट्टीबारीयातू कोल माइंस कंपनी द्वारा खैलहा ग्रामीण बस्ती होते हुए शिवपुर तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने का कार्य अल्टीमेट इंफ्रा कंपनी से कराया जा रहा है। पहले भी ग्रामीणों ने सर्वे कार्य का विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बीच बस्ती से कोयला ढुलाई नहीं होनी चाहिए ।
इसके लिए गांव के किनारे से शिवपुर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग है जो गांव के किनारे से शिवपुर तक जाता है, उसका उपयोग करना चाहिए। ग्रामीणों के नाराजगी व विरोध के बाद भी एनटीपीसी के चट्टीबारियातू कोल माइंस कंपनी द्वारा अल्टीमेट इंफ्रा के साथ मिलकर बिना ग्रामीणों की सहमति से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य दुलार साहू, कबरा मुखिया उपेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि निलेश ज्ञानसेन, जगदीश महतो, सुखदेव महतो, अशोक महतो, पिंटू कुमार आदि मौजूद थे। इधर निलेश ज्ञानसेन ने बताया कि उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvW91u
via IFTTT
Comments
Post a Comment