Skip to main content

Jharkhand daily news

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में बुधवार को उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सोशल डिस्टेंस में आगामी विकास योजनाओं को लेकर बैठक की। जिसमें 4 मई 2020 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लांच किए गए बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना और नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना को आवश्यक रूप से लागू करने को लेकर उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।


बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक ग्राम में मनरेगा के तहत पांच योजनाएं अकुशल श्रमिकों के रोजगार के लिए प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत राज्य के प्राकृतिक संसाधनों में वृद्धि करने की कोशिश की जाएगी। ताकि राज्य के लोगों को रोजगार मिल सके। इस योजना के तहत परिवारों को फलदार पौधों का पट्टा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले पौधरोपण किया जाएगा। इसमें आम वृक्षारोपण, मिश्रित फलदार पौधों का रोपण, तसर एवं लाख का वृक्षारोपण किया जाएगा। गैरमंजरूआ जमीन पर वृक्षारोपण की जाएगी। साथ ही सड़क किनारे रैखिक वृक्षारोपण की जाएगी।


शहीद पोटो हो खेल विकास योजना राज्य में खेल प्रतिभा तराशने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाए जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।नीलाम्बर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के जरिये वार्षिक जल संरक्षण क्षमता में वृद्धि होगी। बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने के लिए बंजर भूमि का संवर्धन होगा। इससे मनरेगा के तहत अधिकतम मानव दिवस का सृजन किया जाएगा। इस योजना के तहत टांड़ की मेढ़बंदी, नाला का पुनर्जीवन कार्य, नाले से गाद की निकासी, सोख्ता गड्ढा का निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पानी के बहाव को कम करना, जल संचय, पानी को खते में रोकना, जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाना आदि है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Start work on all three schemes launched on May 4, run 5 schemes of MNREGA in every village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8t6kY
via IFTTT

Comments