Skip to main content

Jharkhand daily news

रविवार की देर शाम रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड (जामसिंग) के एक 45 वर्षीय व्यक्ति के जांच के क्रम में कोरोना संक्रमित होने की सूचना है। जिसकी पुष्टि डीसी संदीप सिंह ने की है। इस संबंध में रामगढ़ प्रखंड के कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. ठाकुर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति 19 मई को महाराष्ट्र से दुलमी लौटा था। 20 मई को सदर अस्पताल में जांच के लिए सैंपल दिया था। जिसके बाद जांच के क्रम में इसके व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वर्तमान में उसे दुलमी प्रखंड के चटाक स्थित कोरोंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हाे गई है। इससे पूर्व मांडू प्रखंड में चार, पतरातू प्रखंड के चैनगडा में एक, गोला के हेमंतपुर में एक कोरोना के मरीज मिले थे।

सभी संक्रमितों का इलाज कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। दुलमी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलते ही उसे कोविड-19 स्पेशल हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की प्रकिया जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ggMMv3
via IFTTT

Comments