Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के बाहर में फंसे मजदूरों का आवागमन इन दिनों काफी बढ़ गया है।गुरुवार की सुबह यूपी के मेरठ व मुंबई और जयपुर में फंसे लगभग 50 दिहाड़ी मजदूर अपने-अपने घर लौट गए हैं। इनमें कोई टेंपो तो कोई प्राइवेट वाहनों से लंबी दूरी तय कर घर लौटे हैं। इसमें बघमुंडी,शहरजाम,महुदा,पथरिया,करनी और जगदीशपुर आदि गांव के दिहाडी मजदूर शामिल है।घर लौटे इन सभी मजदूरों को इन पंचायतों के मुखिया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जगह-जगह पर बने क्वारेंटाइन सेंटरों में अगले 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया है।इन दिहाडी मजदूरों को घर पहुंचाने वाले कई टेंपो और प्राइवेट वाहनों के चालकों को मुखिया सीताराम दांगी ने माला पहनाकर स्वागत किया।साथ हीं मुखिया द्वारा इन चालकों को घर में बने पकवान संदेश के रूप में उन्हें देकर विदाई दे दी गई।इधर शहरजाम पंचायत के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में रह रहे दिहाडी मजदूरों ने अव्यवस्था की गुहार लगाई है।मजदूरों ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटरों में हमलोगों का तीनों टाइम का भोजन हमलोगों के घरों से उपलब्ध कराया जा रहा है।साथ हीं कहे की इन क्वारेंटाइन सेंटरों में सैनिटाइज भी नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itkhori: 50 workers from Meerut, Mumbai and Jaipur, and laborers of Shaharjam Panchayat returned home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z35j7V
via IFTTT

Comments