राजपुर थाना क्षेत्र के जमरी गांव में बुधवार को प्रतिबंधित पशु की हत्या करने की अफवाह पर दो गुट आपस में भिड़ गए । इसकी भनक चतरा एसपी को मिली । भनक मिलते ही एसपी ऋषभ झा, एसपी अभियान निगम प्रसाद, एसडीपीओ बरुन रजक, सदर पुलिस निरीक्षक लव कुमार, बीडीओ पप्पू रजक, थाना प्रभारी विकास पासवान, एसडीएम राजीव कुमार, एसआई मोती देवगम, एएसआई बिनय सिंह, बीरेंद्र कुमार तिवारी आदि जमरी गांव पहुंचे । पुलिस ने सभी ग्रामीणों को खदेड़ा और शांति व्यस्था बहाल की । पुलिस की इस तत्परता से गांव में बड़ा हादसा टला । प्राप्त सूचना के अनुसार जमरी गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा पशु हत्या कर कुएं में डालने की अफवाह कुछ ग्रामीणों को मिली । इस अफवाह की खबर सुनकर अगल बगल गांव के कुछ ग्रामीण गांव के एक कुएं पर पंहुचे और हुक डालकर कुएं की तलाशी ली जाने लगी । इसपर एक समुदाय के लोगों ने जब इसका विरोध किया गया तो दूसरे समुदाय के लोग उग्र हो गए।
दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई । सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी बीके पासवान सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके वारदात जमरी गांव पहुंच कर मामले को शांत कराया कुछ ही देर बाद चतरा एसपी जमरी गांव पहुंचे और पूरे गांव में सैट जैप व जिला पुलिस जवानों के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया । हालांकि पुलिस ने कहीं से भी हत्या किए गए पशु को जब्त नहीं किया है । इस घटना में एक समुदाय के पांच लोग चोटिल हो गए जिन्हें एसडीपीओ इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भिजवाया । एसपी झा ने गांव के दोनों सम्प्रदाय के पांच पच लोगों से घटना की जानकारी ली तथा दोनों पक्षों से आवेदन लिए गए । मामले को तूल देने के आरोप में जमरी गांव के ही एक युवक विपिन कुमार को फिलहाल पूछताछ के लिए हाजत में रखा गया है ।
अफवाहों पर ध्यान ना दें ग्रामीण, दोषी नहीं बख्शे जाएंगे : एसपी
प्रतिबंधित पशु की हत्या किए जाने की अफवाह को लेकर गांव में उपजे विवाद को लेकर चतरा एसपी झा ने गांव सहित थाना क्षेत्र के अन्य लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है । साथ ही साथ उन्होंने अफवाहों से बचने की बात कही है । उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अफवाह फैलाने वाले व शांति सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और निर्दोष नहीं फसेंगे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZIs6q3
via IFTTT
Comments
Post a Comment