चुरचू प्रखंड के चनारो पंचायत के तिताही गांव में जरूरतमंद, असहाय, बुजुर्गों व गरीबों को झारखंड आदिवासी स्वास्थ्य शिक्षा व ग्रामीण विकास समिति बोदरा के द्वारा चुरचू जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति व डायरेक्टर लाजरुष सोरेन के हाथों खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें चावल, दाल, तेल, साबुन, हल्दी, मिर्च व अन्य खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दिया गया। खाद्य सामग्री के साथ लोगों को मास्क भी दिया गया। मौके पर जाहेर संस्था के डायरेक्टर लाजरुष सोरेन चुरचू जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने लॉकडाउन व साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गांव में कोई भूखा नही रहे, इसलिए हमलोगों के द्वारा गांव-गांव जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, जाहेर संस्था के डायरेक्टर लाजरुष सोरेन, सचिव लालजी किस्कु, आल संताल स्टूडेंट यूनियन के प्रवक्ता आनंद सोरेन, साइमन हंसदा, सोहन हंसदा, सुषमा मुर्मू, रमेश टुडू सहित कई लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TqdM1l
via IFTTT
Comments
Post a Comment