Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड में कोरोना के मरीज के मिलने की सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद पत्थलगडा व चतरा में हड़कंप मच गया। लोग खबर की सच्चाई को जानने के लिए परेशान रहे। जिला प्रशासन भी सोशल मीडिया में खबर आने के बाद सफाई दी व खबर को गलत बताया।
इस बीच भास्कर की टीम ने पूरे मामले का जायजा लिया तो पता चला कि हजारीबाग में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक का घर पत्थलगडा है, लेकिन वह एक साल से घर नहीं आया है। वह मुंबई से सपरिवार अपना ससुराल कटकमसांडी लौट रहा था। उसी बीच उन्हें हजारीबाग में क्वारेंटाइन कर के जांच कराई गई। जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव निकल जबकि उसके दो बच्चे और पत्नी निगेटिव निकली। युवक का घर पत्थलगडा प्रखंड के मेराल पंचायत के जेहरा गांव में है। युवक पिछले 11 वर्षों से मुंबई में रह रहा है। वह पूरे परिवार के साथ वहीं रोजी व रोजगार करता है। गुरुवार को हजारीबाग से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई। जिसमें एक युवक की पहचान पत्थलगडा के जेहरा गांव के रूप में की गई थी। पड़ताल के बाद यह सच्चाई सामने आई कि युवक पिछले 1 साल से जेहरा गांव नहीं आया था। उसकी भाभी व गांव वालों ने बताया कि पिछले साल वह अपनी भतीजी की शादी में गांव आया था। उसका ससुराल कटकमसांडी का बरगड़ा गांव है। वह मुंबई से अपनी गाड़ी से ससुराल आ रहा था। हजारीबाग में रोककर उसका सैंपल लिया गया और उसे बड़कागांव में क्वरेंटाइन किया गया था। कल उसका रिजल्ट पॉजिटिव निकला। उसके बाद मीडिया में खबर आई कि वह चतरा का जेहरा गांव का रहने वाला है और चतरा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने की सूचना वायरल हुई। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने की सूचना के बाद लोग दहशत में आ गए। भास्कर ने रियलिटी चेक किया तो मरीज चतरा सीमाना में पहुंचा ही नहीं था और चतरा में कोरोना पॉजिटिव के मिलने की खबर अफवाह निकली। इधर उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के कोई मामला सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया में गलत मैसेज वायरल किया गया है। ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pathalgada, a Corona positive youth found in Hazaribagh, had not come home for a year, was going to Mumbai's in-laws' Katkamasandi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364jo6B
via IFTTT

Comments